बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo ||

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है?

त्यौहार का समय आ रहा है और हमारे घर पे पूजा का माहौल होगा | तो ऐसे में घर में मिठाइयां तो बनती ही है | इसीलिए आज मैं आपके लिए स्पेशल मिठाई की रेसिपी ले कर जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है | आज मैं आपको बताउंगी की बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? बेसन की बर्फी को बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे 20 मिनट के अंदर बना सकते है | बेसन की बर्फी को आप पार्टी के लिए या फिर आप पूजा में भी इसका इस्तेमाल कर सकते है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों की जरुरत है….

सामग्री:-

घी(ghee)- 150 ग्राम
चीनी(Sugar)- 100 ग्राम
बेसन(gram flour)- 100 ग्राम
इलाइची(Cardamom powder)- 1/4 चम्मच
पिस्ता(Crushed Pistachio)- 5-6

बर्फी बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले एक प्लेट ले ले और उसपे बटर पेपर डाल दे और उसके ऊपर थोड़ा सा घी का लपे लगा दे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 1

2. अब गैस पे पैन रखे और उसमे चीनी डालकर थोड़ा सा पानी डाल दे, और उसे 5 मिनट तक पकाये |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 3

READ:-5 मिनट में ओरियो बिस्कुट का पेड़ा कैसे बनाये? Super Easy Orio Biscuit peda recipe in Hindi (With Photo)

3. जब चाशनी कुछ ऐसा हो जाये तो उसे गैस से उतार दे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 5

4. अब गैस पे दूसरी कढ़ाई रखे और उसमे घी को डालकर गरम करे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 7

5. फिर उसमे बेसन को डाल दे और उसे धीमी आंच पे 5-7 मिनट तक भुने |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 9

6. जैसे जैसे बेसन भुनेगा, उसमेसे तेल छोड़ने लगेगा, फिर उसमे इलाइची पाउडर को डाल दे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 11

7. फिर उसमे चासनी को डालते जाये और उसे मिलाये |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 13

8. जब चासनी अच्छे से मिल जाये तो गैस को बन कर दे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 15

9. फिर उसे बटर पेपर पे डाल दे और उसे चारो तरफ से चिकना कर दे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 17

10. फिर उसके ऊपर पिस्ता को डाल दे और उसे हल्का हल्का दबा दे, और उसे कुछ देर ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 19

11. जब बर्फी हल्का हल्का गरम ही रहे तो उसे पीस में काट ले |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 21

12. और आप देख सकते है की हमारी बर्फी कितनी अच्छी बन कर तैयार हुई है |

बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 23

13. और हमारी बेसन की बर्फी बन कर तैयार है |

 बेसन की बर्फी कैसे बनाते है? Besan Ki Barfi recipe || Step By Step Photo with Photo || Step 25

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  1. चाशनी को एक तार होने तक पकाये |
  2. बेसन को धीमी आंच पे भुने ताकि वो जले नहीं |
  3. गरम चाशनी ही बेसन में डाले |

तो कैसी लगी आपको हमारी बेसन की बर्फी बनाने की विधि? मुझे विशवास है की आपको ये बहुत पसंद आयी होगी | तो आप मिठाई के रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करे | और अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | धन्यवाद!

You Must Read These:-

  1. [Diwali Special] पनीर जलेबी रेसिपी
  2. नारियल की बर्फी कैसे बनाते है? 
  3. घर पर आम पापड़ कैसे बनाये? 
  4. मोतीचूर की लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि
Summary
recipe image
Recipe Name
बेसन की बर्फी कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
41star1star1star1stargray Based on 8 Review(s)