मुंबई स्पेशल बटाटा वडा रेसिपी!!
बटाटा वडा मुंबई का बहुत ही पॉपुलर स्नैक्स है | बटाटा वडा को बहुत लोग आलू बड़ा के नाम से भी बुलाते है | वैसे तो ये मुंबई में फेमस है लेकिन इसे इंडिया के किसी भी कोने में मिल जाएगी | ये शाम के चाय के साथ खूब लगती है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और ये 10 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है | तो अगर आपको भूख लगी हो और समझ में नहीं आये तो इसे आप खा सकते है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन सामग्रियों की जरूरर है….
वडा के लिए सामग्री:-
*बैटर के लिए:–
- बेसन(Gram flour) – 150 ग्राम
बेकिंग सोडा(Baking soda) – 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर(Turmeric powder) – 1/4 चम्मच
नमक(Salt) – 1/4 चम्मच (स्वाद अनुशार)
पानी(Water) – जरुरत के अनुशार
*चोखा के लिए
- उबले हुए आलू(Boiled Potato) -4
- राई(Mustard seeds) – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर(Turmeric powder) –
- हरी मिर्च(Chopped Green chili)- 2
- अदरक(Chopped Ginger)
- लहसुन(Chopped Garlic)
- करी पत्ता(Curry Leaves) – 4-5
- धनिया पत्ता(Coriander leaves)
- नमक(Salt) – स्वाद अनुशार
- तेल(Oil) – फ्राई करने के
वडा बनाने की विधि
तो चलिए सबसे पहले हम बेसन के बैटर बनाने से स्टार्ट करते है क्योंकि इसे थोड़ी देर हमें सेट होने के लिए भी रखना है….
- सबसे पहले एक कटोरे में बेसन ले ले और उसमे बेकिंग सोडा, हल्दी और नमक डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |

2. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर उसका गाढ़ा बैटर बनाये |

3. हमारी बैटर कुछ ऐसी होनी चाहिए | फिर उसे 10 मिनट के लिए ढक कर सेट होने के लिए छोड़ दे |

READ:-मसाले वाली चाय कैसे बनाते है? How to make Masala chai in Hindi with photo?
4. अब गैस पे कढ़ाई रख और उसमे तेल डाले और फिर उसमे राइ डाले |

5. फिर उसमे हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन बारीक़ डाल दे |

6. फिर उसमे करि पत्ता डाल दे और उसे थोड़ी देर भून ले |

7. फिर उसमे आलू डाल दे, और उसे मिलाये |

8. फिर उसमे नमक और घनिया पत्ता डाल दे और उसे मिला ले |

9. फिर गैस को बन कर दे और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

10. अब चोखे की छोटो लोई बना ले |

11. फिर उसे बेसन के ढोल में डुबो कर उसे तेल में डाल दे और उसे फ्राई करे |

12. फिर उसे पलट दे और उसे दूसरी तरफ पलट दे |

13. चारो तरफ हो जाने पे उसे निकाल ले |

और हमारी गरमा गरम बटाटा वडा बन कर तैयार है | इसे जल्दी से चाय , चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करे |

मुझे विश्वास है की आपको ये वडा बनाने की रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की आपको सवालो का जबाब हम जल्द से जल्द दे सके |
सुझाव:-
- बैटर को ज्यादा पतला नहीं बनाये |
- चोखे में आप चाहे तो मटर या फिर कोई और सब्जी भी डाल सकते है |
You Must Like These:-
- कोथिंबीर वडी कैसे बनाते हैं?
- आलू कचौड़ी कैसे बनाते है?
- बैंगन भाजा कैसे बनाते है?
- नए तरीके से प्याज पकोड़ा बनाने की विधि !
Photo credit goes to Vishkha ji.





Based on 6 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
