गुलकंद के लड्डू कैसे बनाते है?
दिवाली आते ही हमारे मन में पटाखे जलने लगते है और एक्सकिटमेंट बढ़ने लगी है….. वो बचपना, मस्ती सबकुछ बहार आने लगता है…. तो इस दिवाली के अवसर पे मैं आपके लिए बहुत ही आसान तरीके की मिठाई रेसिपी लायी हु जिसे आप 5 मिनटों के अंदर बना सकते है| जी हाँ, आज मैं आपको बताउंगी कि आप गुलकंद के लड्डू 5 मिनटों में कैसे बना सकते है? इसे बनाना बहुत ही आसान है |
गुलकंद किसे नहीं पसंद है, तो मैंने सोचा क्यों ना इसकी मिठाई बना कर तरय किया जाये और इसीलिए आय हम गुलकंद के लड्डू बनाएंगे….
तो चलिए देखते है कि गुलकंद के लड्डू बनाने के लिए हमें किन किन सामग्रियों कि जरुरत है और इसे 5 मिनटों में हम कैसे बना सकते है?
सामग्री:-
- नारियल पाउडर(Desiccated Coconut) – 50 ग्राम (1 कप)
- कंडेंस्ड मिल्क(Condensed Milk) – 25 ग्राम
- गुलकंद(Gulkand )- 2 चम्मच
- घी(Ghee) – 1 चम्मच
- हरा खाने का रंग(Green food color) – 1 चुटकी
- पिस्ता( Pistachio) – 6-7 (सजाने के लिए)
गुलकंद लड्डू बनाने की विधि:-
- सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क को सही बड़े कटोरे में ले ले और उसमे हरा रंग को डाल दे |

2. फिर उसे अच्छे से मिला दे |

3. फिर उसमे नारियल के बुरादे को डाल दे और उसे मिलाये |

4. और हम यहाँ लड्डू बनाने के लिए थोड़ा सा सूखा नारियल बुरादा, गुलकंद, और घी ले लेंगे |

5. फिर हाथ पे थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा बटेर ले ले और उसे थोड़ा सा चौला कर दे |

5. फिर उसमे गुलकंद डालकर उसे बंद कर दे |

6. फिर उसे अच्छे से गोल करते हुए उसका लड्डू बना ले |

7. फिर उसे चारो तरफ नारियल का बारीक़ लगा दे |

8. फिर उसके ऊपर पिस्ता को रख दे, और हमारी गुलकंद के लड्डू बनकर तैयार है |

अगर मैं आपको लड्डू को तोड़कर दिखाऊ तो आप देख सकते है की हमारी लड्डू कितनी अच्छी लग रही है |

सुझाव:-
- अगर आपको बैटर ज्यादा टाइट हो गयी है तो आप थोड़ा सा और कंडेंस्ड मिल का इस्तेमाल कर ले और अगर लूज़ है तो थोड़ा नारियल पाउडर का इस्तेमाल कर ले |
- आप इसी तरह से अपने पसंद का लड्डू बना सकते है |
- आप इसमें अपने पसंद का ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है |
मुझे विश्वास है की आपको ये गुलकंद के लड्डू बहुत ही पसंद आया होगा | ऐसी ही दूसरी रेसिपी के लिए हमारे साथ बने रहे | धन्यवाद !!
You May Like These:-
- काजू बर्फी बनाने की सबसे आसान विधि!!
- नारियल की बर्फी कैसे बनाते है?
- बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्कुट कैसे बनाते है?
- मोतीचूर की लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि
Photo Credit goed to Kabita ji.





Based on 7 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
