मावा गुजिया बनाने की आसान विधि!
वैसे तो गुजिया भारत के राजस्थान की मशहूर मिठाई है लेकिन इसे गुजरात, पंजाब और बिहार में भी लोग बहुत पसंद करते है | बिहार के लोग खाशकर तीज के त्यौहार पे गुझिया को बनाते है | गुझिया भी बहुत तरीके से बनायीं जाती है, जैसे सूजी गुजिया , नारियल गुजिया , बादाम गुजिया , मावा गुजिया , केशर गुजिया, पिस्ता गुजिया, आदि | और उसमे भी आप सुखी या रस वाली गुजिया बना सकते है |
अगर आपको सुखी गुजिया पसंद है तो आप बस गुजिया को तेल में तल (फ्राई) करके 15 दिनों तक खा सकते है | और अगर आपको रस वाली गुजिया खानी है तो उसे आप चाशनी में डूबा देते है और वो रस वाली हो जाती है | परन्तु रस वाली गुजिये तो आप 4-5 दिनों तक ही रखकर खा सकते है |
अगर दोनों गुजिया की टेस्ट की बात की जाए तो दोनों गुजिया का टेस्ट अपने आप में ही मजेदार और शानदार है |
तो चलिए देखते है की मावा की गुजिया कैसे बनाये जाती है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों को जरुरत है….
इस गुजिया को बनाने में थोड़ी मेहनत तो लगती है लेकिन इसके टेस्ट के आगे कुछ भी नहीं!!
गुजिया बनाने की सामग्री:-
- गुजिया में भरने के लिए
- घी(Ghee) – 2 चम्मच
- पिस्ता(crushed Pistachio) – 25 ग्राम
- बादाम(crushed Almonds) – 25 ग्राम
- काजू(crushed Cashew) – 25 ग्राम
- नारियल बुरादा(desiccated coconut)- 2 कप (50 ग्राम)
- मावा(Mawa) – 150 ग्राम (उसे तोड़ दे)
- चीनी पाउडर(Powder sugar) – 150 ग्राम
- इलाइची पाउडर(Cardamom powder) – 1/2 चम्मच
- गुझिया बनाने के लिए –
- मैदा(All purpose flour) – 250 ग्राम
- घी(Ghee) – 100 ग्राम
- पानी(Water) –
- तेल(Oil) – तलने के लिए
- चाशनी के लिए –
- चीनी(Sugar) – 250 ग्राम
- पानी(Water) – 100 ग्राम
- बादाम और पिस्ता(Crushed almond and pistachio) – 2 चम्मच
- इलाइची पाउडर(Cardamom powder) – 1/4 चम्मच
- केशर(Saffron) – 8-10
गुजिया बनाने की विधि:-
- सबसे पहले कढ़ाई ले और उसमे घी डाल दे |

2. फिर उसमे साडी क्रश की हुई सूखे फल(बादाम, पिस्ता और काजू) और नारियल बुरादा को डाल दे और उसे धीमी आंच पे 3-4 मिनट तक भुने |

3. फिर उसे किसी बड़े बर्तन में निकाल ले और गैस को बंद कर दे | फिर उसमे खोया को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |

4. कढ़ाई की गर्माहट से वो धीरे धीरे पिघलकर अच्छे से मिल जायेगा |

5. फिर उसे किसी बर्तन में निकाल ले और उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

तब तक हम मैदा को शान कर तैयार कर लेते है….
6. उसके लिए किसी बड़े प्लेट में मैदा ले ले और उसमे घी डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |

7. घी अच्छे से मिलाने के बाद मैदे का कुछ इस तरह का बनाने लगेगा | (अगर नहीं हो रहा है तो समे थोड़ा और घी डालकर उसे मिलाये) |

8. फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसका एकदम टाइट डो (लोई) तैयार करे |

9. फिर उसी सूती कपड़े को भिगो कर उसे ढक दे |

10. और चाशनी के लिए गैस पे पैन रख और उसमे चीनी डाले |

11. फिर उसमे पानी दाल दे और फिर उसमे बादाम और पिस्ते का बुतदा भी डाल दे |

12. फिर उसमे इलाइची पाउडर और केसर डाल दे और उसे उबलने के लिए छोड़ दे |

13. 8-10 मिनट बाद चाशनी हलकी गाढ़ी होने लगेगी तब उसे हाथ से चेक करे की उसका हल्का हल्का ताड़ बन रहा है की नहीं | अगर अपने पहले कभी चाशनी को हाथ पे चेक नहीं किये है तो पहले उसे किसी प्लेट पे ले ले और तब चेक करे |

14. अब हम भुने हुए सूखे फलों में मावा डाल दें|

15. फिर उसमे चीनी पाउडर डाल दें और उसे अच्छे दे मिलाए |

16. और हमारी मावा बिलकुल भरने के लिए तैयार है |

17. अभी डो (लोई) को निकले और उसे एक बार और मिला ले |

18. फिर उसकी छोटी छोटी पूरी जैसी लोई बना ले |

READ:-Diwali Special Top 31 New Easy Indian Sweets To Make At Home
19. फिर उसे किसी कटोरे या ग्लास से काट ले |

20. और उसे बेल ले (हमारी पूरी की मोटाई कुछ ऐसी होनी चाहिए) |

21. फिर उसमे थोड़ा सा मावा रख दे |

22. और उसके साइड पे थोड़ा थोड़ा पानी लगा दे ताकि वो आसानी से अच्छे से चिपक जाये नहीं तो वो तेल में फट जाएगी |

23. फिर उसे दोनों कोण से अच्छे से चिपका दे |फिर उसे बिच में चिपकाये |

24. हमारी गुजिये का कोर सटकर एक हो जाना चाहिए |

25. फिर उसे चुटकी की मदद से उसपे डिजाइन बना ले |

26. और हमारी एक गुजिया गढ़ (बन) कर तैयार है |वैसे ही सारे गुजिये को बना कर तैयार कर ले |

27. अब हाला गरम तेल में गुजिये को डाल दे और उसे मध्यम आंच पे पकाये |

28. और हमारी गुजिया लगभग बन कर तैयार हो गयी है |

29. उसे निकाल ले और उसे 5 मिनट तक ढक कर छोड़ दे |

30. फिर उसे चाशनी दे निकाल ले और उसे किसी प्लेट में रख ले |

31. और उसके ऊपर थोड़ा सा पिस्ता या काजू को डाल दे और हमारी मावा की गुझिया बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है |

और आप ये देख सकते है की गुझिये में चाशनी अच्छे से अंडर तक चली गयी है |

महत्वपूर्ण सुझाव:-
- हमने गुझिये के स्टफिंग को बनाने के लिए एल्युमीनियम का कढ़ाई का इस्तेमाल किया है जिसे हम धीमी आंच पे सभी चिझोन को अच्छे से भून सकते है |
- हमारी गुझिये की चासनी गुलाबजामुन के चाशनी के जैसी ही होनी चाहिए |
- अगर आप चाहे तो गुझिया बनाने वाली मशीन भी मार्किट में आसानी से मिल जाती है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते है | हालाँकि हाथ से बनायीं हुई गुझिया और भी अच्छी दिखती है |
- गुझिया को चिपकने के किये अगर आप नहीं का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो तेल में गुझिये का फटने का डर रहता है |
इसे आप घर के किसी भी त्यौहार या पार्टी में बना कर स्वीट के रूप में दे सकते है | तो इस मावा गुझिया रेसिपी क आप जरूर घर पर बना कर ट्राई करे | और आप के मन में कोई भी सवाल हो इस रेसिपी को ले कर तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है और कोशिश करेंगे की आपके डाउट को जल्द से जल्द ख़त्म कर दे | घन्यवाद!





Based on 7 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
