कैसे बनाएं ठंडाई रेसिपी | घर का बना ठंडाई | Tandai recipe in hindi

घर का बना ठंडाई रेसिपी

आज मैं इस होली के अवसर पे बहुत ही खास रेसिपी लेके आयी हु | जो की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है और उसका टेस्ट भी लाजवाब है | इसे बच्चे या बूढ़े या फिर हो आप सबकी ये पसंदिता है | ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | जी हां आज मैं आपको बताने वाली हु कि हम घर पे ठंडाई कैसे बनाते है? ठंडाई को हम ड्राई फ्रुट्स और दूध से बनाते है | तो चलिए देखते है कि इसे कैसे बनाते है और इसे बनाने के लिए हमें किन-किन चिझो कि जरुरत होगी |

सामग्री:-

  • बादाम(Almond): 50 ग्राम
  • काजू(Ceshow): 50 ग्राम
  • गुलाब की पंखुड़ी(Rose petals): 10-12
  • इलाइची (Cardamom): 4-5
  • खुस खुस(Khus khus): 2 चम्मच
  • खरबूज के दाने(Watermelon seeds):  2 चम्मच
  • काली मिर्च(Black paper): 1 छोटी चम्मच
  • चीनी(Suger): 50 ग्राम
  • दूध(Milk):500 ग्राम
  • कुछ बर्फ के टुकड़े(Ice cube)
  • केसर(seffron): 12-15

आप पढ़ रहे है ठंडाई कैसे बनाते है? अगर आप चाहे तोआप #1. केक के लिए क्रीम बनाने की विधि!!  #2 बेसन लड्डू रेसिपी!! बना सकती है |

बनाने कि विधि:

  1. सबसे पहले एक मिक्सी जार में काजू और बादाम को डाल दे |
  2. 2. इलाइची, खुस खुस, खरबूज के दाने, काली मिर्च पाउडर और गुलाब कि पंखुरी को भी डाल दे |

READ: चिकन 65 बनाने की विधि!!

3. और उसके बाद उसमे चीनी डाल दे |

4. और उन सब को अच्छी तरह से पीस कर पाउडर बना ले |

5. फिर किसी ग्लास में 2-3 चम्मच ठंडाई पावडर को निकाल ले |(आपके ग्लास पे निर्भर करता है कि वो कितना बड़ा है)

6. और फिर उसमे 3-4 बर्फ के टुकड़े डाल दे |

7. फिर उसमे ठंडा दूध डाल दे और उसे अच्छे से चम्मच से मिला दे |फिर इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे |

8. फिर ऊपर से थोड़ा सा केसर डाल कर उसे सजा दे | और आपकी ठंडाई तैयार है |

सुझाव:-

  • आप चाहे तो इसमें दूसरा ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है |
  • अगर आपको गुलाब कि पंखुरी नहीं डालना है तो आप उसके जगह पे Rose Water भी डाल सकते है |
  • ठंडाई पाउडर को आप एयर कंटेनर में भरकर 2 महीनो तक इस्तेमाल कर सकते है |

तो ये थी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |

Src: Hebbar Ji

You May Also Like:-

  1. कन्डेंस्ड मिल्क कैसे बनाते है?
  2. केले का शेक कैसे बनाते है?
  3. नारियल की बर्फी कैसे बनाते है?
  4. निम्बू पानी कैसे बनाते है? 
Summary
recipe image
Recipe Name
ठंडाई कैसे बनाते है?
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 3 Review(s)