ब्रेड सैंडविच कैसे बनाते है?  How to make Bread sandwich? Step-by-Step

How to make egg sandwitch kaise banate hen

ब्रेड सैंडविच कैसे बनाते है ?

अगर आपको जोरो की भूख लगी हो और कुछ अच्छा भी खाने का मन कर रहा हो तो आप जल्दी और स्पेशल खाना  क्या बनाओगे ? ज्यादा सोचो मत ! आज  मैं  आपको बहुत हीआसान रेसिपी बताने वाली हु जो आसान भी है और स्पेशल भी !! ये स्पेशली उन लोगो के लिए टाइम बचाने वाली रेसिपी है जो Student है या तो job करने वाले |तो चलिए फटाफट स्टार्ट करते है:

सामग्री :-

  • ब्रेड -2 पीस
  • अंडे -2
  • एक प्याज
  • दो हरी मिर्च
  • धनिया पत्ता
  • गाजर  1
  • टमाटर 1
  • खीरा 1
  • चार्ट मसाला
  • नमक
  • तेल
  • मिक्सचर
  • सॉस
  • बटर

आप पढ़ रहे है ब्रेड सैंडविच कैसे बनाते है?अगर आप कोई और डिश बनाना चाहे तो पढ़ सकते है: #1. एग फ्राइड राइस कैसे बनाते है? #2. अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये?

बनाने की विधि :-

  1. सबसे पहले अंडे को किसी बड़े कटोरे में  डाले
  2. प्जाज को पहले गोल-गोल और पतला  काट ले |
  3. फिर प्याज और मिर्च को छोटा -छोटा काट लें|
  4. खीरा को छीलकर गोल-गोल काट ले |
  5. और अंडे में प्याज और मिर्च का कटा हुआ डाल दे|
  6. थोड़ा सा गरम मसाला, और स्वाद अनुसार नमक स्वाद अनुसार डाल दे |
  7. और अब उसे चम्मच से अच्छी  तरह से मिला दे |
  8. और अब पैन को गैस पे चढ़ा दे गरम हो जाने पे उसमे थोड़ा तेल डाल दे |
  9. जब तेल गरम हो जाये तो अंडे के घोल में ब्रेड को दोनों तरफ से लपेट दे|
  10. और पैन में डाले |
  11. फिर थोड़ी देर की बाद उसे पलट दे |
  12. दोनों तरफ जब हो जाये तो उसे निकल दे
  13. दूसरे  ब्रेड को भी ऐसे ही पका ले |
  14. दोनों ब्रेड जब हो जाये तो ब्रेड को चाकू से एक कोने से दूसरे कोने तक काट दे |
  15. उसके बाद बटर का  लेप  लगा ले |
  16. अब एक तरफ खीरा को और प्याज को अपने गोल-गोल कटा था उसे रखे |
  17. अगर आप तीखा खाना है तो थोड़ी मिर्ची भी डाल सकते है |
  18. उसके बाद मिक्सचर और  सॉस डाल दे |
  19. उसके ऊपर ब्रेड का बारीक़  डाल दे |
  20. और दूसरे भाग वाले ब्रेड को ऊपर से रख दे |  और अब आपकी ब्रेड सैंडविच तैयार है |

अगर आप चाहे तो उसे किसी दूसरे तरीके से भी बना सकते है , तो मैं आइये मैं आपको दूसरा तरीका भी बता देती हूँ:-

  1. सबसे पहले गाजर,टमाटर और खीरा को गोल-गोल काट ले फिर प्याज का 4 पीस गोल-गोल और बाकि का बारीक़ बना ले |और मिर्च को बारीक़ काट ले |
  2. उसके बाद गैस पे पैन चढ़ाये और उसमे एक चम्मच तेल डाल दे |
  3. उसके बाद उसमे डायरेक्ट अंडे को तोड़कर डाल दे |(ऐसे डाल की को ज्यादा फैले नहीं)
  4. फिर उसके ऊपर मिर्च और प्याज का बारीक़ डाल दे और उसके ऊपर स्वाद अनुशार नमक भी डाल दे |
  5. फिर एक तरफ हो जाये तो उसे पलट दे | पलटने के बाद उसे ज्यादा नहीं पकाये |थोड़ा पकने के बाद उसे निकल दे |

you may like also:

  1.  रोटी कैसे बनाएं आसान तरके में |
  2.  आलू फ्राई कैसे बनाते है?
  3. सोयाबीन फ्राइड राइस कैसे बनाते?