दही भल्ला कैसे बनाते है?
दही बड़ा वैसे तो भारत भर में बनता है लेकिन उत्तर भारतीय तरीके से बनाए गये दही वड़े का स्वाद ही कुछ अलग होता है। उन्हें अतिरिक्त मुलायम और स्पंजी बनाने के लिए, उड़द दाल के घोल को थोड़ी देर हाथ से फैंटने के बाद से तेल में बड़े बनाए जाते है | बहुत से लोग इसे दहीवड़ा, दही पकौड़ी या दही गुजिया भी कहते है | तो आज मई आपको बताने वाली हु की अगर आपके घर में मेहमान आ जाए और आपको दही भल्ला बनाना है तो आप उरद दाल को फुलाए बिना ही मार्किट जैसी स्पंजी दही भल्ला कैसे बना सकती है? आज मैं आपको इस पोस्ट में बताउंगी | इसके टेस्ट से आप बिलकुल नहीं बता पाएंगे की इसे बिना दाल को फुलाए हुए बनाया गया है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाते है….
सामग्री:-
भल्ला के लिए बैटर
- उड़द दाल(Urad daal ): 1 कप (250 ग्राम)
- नमक(Salt): 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा(Beking soda): 1 चुटकी
- पानी(Water): 2 कप (500 ग्राम)
भल्ला को सोखने के लिए पानी
- पानी(Water): 1.5 लीटर
- हींग(Asafoetida): 2 चुटकी
चाट के लिए
- दही(Yougurt curd): 2 कप
- नमक(Salt): 1/2 चम्मच
- चीनी(Sugar): 3 चम्मच
- जीरा पाउडर(Cumin powder)
- लाल मिर्च पाउडर(chili powder)
- चाट मशाला(Chaat Msala)
- ग्रीन चटनी(Greet chutney)
- मीठी चटनी(Sweet chutney)
आप पढ़ रहे है दही भल्ला कैसे बनाते है?अगर आप कुछ और बनाना चाहे तो ये भी बना सकती है #1 चिकन मोमोज कैसे बनाते है? #2. पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है? बना सकते है |
बनाने की विधि:-
- सबसे पहले उरद दाल को अच्छे से धोकर उसे 2 घंटे के लिए पंखे के निचे रख दे फिर उसको मध्यम आंच पे भुनेनेगे ताकि जो भी मॉइस्चराइजर हो वो निकल जाये |

2. और यहाँ पे दाल भूनकर हल्का लाल हो गयी है अब इसे हम थोड़ी देर के लिए ठंढा होने के लिए छोड़ देंगे |

READ: पान आइसक्रीम कैसे बनाते है? Betel Leaf Ice Cream Recipe in hindi?
3. फिर इसे मिक्सर में पीस ले और छन्नी से छान ले | फिर उसमे बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिला ले |

4. फिर उसमे थोड़ा थड़ा पानी दाल कर उसे मिलाये |

5. फिर उसे हाथ से अच्छे से 5-7 मिनट तक मिलाये |

6. और मैंने भल्ला के लिए बैटर तैयार कर लिया है अब इसे हम 2 घंटे के लिए ढककर छोड़ देंगे |

7. दो घंटे के बाद उसे निकले और एक बार फिर हाथ से या ब्लेंडर से भी मिला सकते है |

8. और फिरहम भल्ला को सोखने के लिए पानी बना लेंगे | उसके लिए एक बारे कटोरे में 1.5 लीटर पानी में 2 चुटकी हींग डाल लेंगे |

9. फिर गड पे तेल रखे और और मध्यम आंच पे छोटा छोटा पकोड़ा जैसा भल्ला बना ले |

10. सुनहरा रंग होने के बाद उसे निकल कर सीधे हींग वाले पानी में डाल दे | और ऐसे ही पूरा भल्ला बना ले |

11. अब हम वड़े के लिए दही को तैयार कर लेंगे | उसके लिए एक बड़े कटोरे में दही के ले और उसमे थोड़ा सा नमक और चीनी को डालकर मिलाएंगे |

12. और अब हम भल्ला को के लिए सबकुछ तैयार हो गया है तो चलिए इसे हम प्लेट में सजा लेते है |

13. भल्ला को पानी से निकलकर हल्का दबा कर पानी निचोड़ ले | (ध्यान रहे भल्ला टूटे नहीं)

14. फिर उसके ऊपर दही डाल दे |

15. और फिर उसके ऊपर जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर चाट मसाला डाल दे |

16. और फिर उसके ऊपर हरी चटनी और मीठी चटनी को डाल दे |

और हमारी दही भल्ला बनकर तैयार है |

आप चाहे तो घर पे ही हरी चटनी और मीठी चटनी दोनों बना सकते है |
सुझाव:
- उरद डाल को धो कर उसे पंखे के निचे रख दे ताकि उसका नहीं सुख जाए |
- डाल को भुनाने के बाद उसे थोड़ी दे के लिए छोड़ दे ताकि वो ठंडा हो जाए फिर उसे पीसे |
- बैटर के बनाने के बाद उसे दो घंटे के लिए छोड़ दे |(इससे आपका भल्ला स्पंजी बनेगा)
- भल्ले को पानी में से सावधानी से निकल कर निचोड़े ताकि वो टूटे नहीं |
मुझे विस्वास है आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है या अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जनाना चाहते है जो कई मैंने अभी तक नहीं बनाई है तो आप बेसक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | मैं कोशिश करुँगी की मैं उसे अपने अगले पोस्ट में बता दूंगी |
Photo credit goes to Khana manpasand.
You Also May Like:
- झटपट बनाये मोमोज़ के लिए चटनी!
- मूंग दाल कचौरी कैसे बनाते है?
- वेज-मैगी कैसे बनाते है?
- वेजिटेबल मंचूरियन कैसे बनाते है?





Based on 3 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
