ताजा फलों के रंग बिरंगी आइसक्रीम कैसे बनाएं?
रंग-बिरंगी आइसक्रीम किसे पसंद नहीं होती? खासकर बच्चे को और भी ज्यादा पसंद आती है| आज की हमारी रेसिपी गर्मी को भगाने को लेकर है | जी हां गर्मी अभी स्टार्ट हो गई है और इससे बचने के लिए हम तरह-तरह की तकनीक अपनाते हैं, तो यह रेसिपी भी गर्मी को भगाने के लिए ही है |
आज मैं आपको बर्फ वाली आइसक्रीम बना कर बताऊंगी जिसमें मैं किसी भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं करूंगी| आज मैं आपको 2 फलों (आम और तरबूज) का आइसक्रीम बना कर दिखाऊंगी | आप चाहे तो ऐसे ही दूसरे फलों का भी आइसक्रीम बना सकते हैं इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें सामान भी बहुत कम लगता है | तो चलिए आइसक्रीम बनाना स्टार्ट करते हैं इन दोनों आइसक्रीम को बनाने के लिए हमें चाहिए…
आइस क्रीम बनाने की सामग्री:-
तरबूज वाली आइसक्रीम के लिए
- तरबूज(Watermelon): 1/2 केजी (एक चौथाई)
- चीनी(Sugar): 25 ग्राम
आम वाली आइसक्रीम के लिए
- पके हुए आम(Mango) 2
- चीनी(Sugar): 25 ग्राम
- पानी(Water): 150ml
आप पढ़ रहे है ताजा फलों के रंग बिरंगी आइसक्रीम कैसे बनाएं? ऐसी ही मजेदार दूसरी रेसिपिया पढ़े #1. पान आइसक्रीम कैसे बनाते है?#2. बाजार जैसी फ्रूटी जूस घर पे कैसे बनाये?
तो चलिए आइस क्रीम बनाना स्टार्ट करते है…
- सबसे पहले तरबूज के हम छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे |

2. और उसे जूसर में या ब्लेंडर से उसका जूस बना लेंगे (ध्यान रहे उसका बीज टूटना नहीं चाहिए) |

3. अब हम छननी रखकर उसके ऊपर एक सूती कपड़ा डाल देंगे और तरबूज के जूस को जान लेंगे |

READ:- वनीला शेक कैसे बनाते है? Easy Way To Make Vanila shake In Hindi With Photo [Step by Step]
4. अब हम उसमें चीनी डाल देंगे और उसे अच्छे से मिला लेंगे |

5. फिर हम तरबूज के जूस को साइड में रख देंगे, और आम को भी छीलकर उसके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे |

6. फिर उसे हम जूसर में डालेंगे और चीनी डाल देंगे |

7. फिर हम उसमें ढेर सारा पानी डाल देंगे | (क्योंकि उसे पीसने के बाद वो बहुत गाढ़ी हो जाती है |

8. और हमारी आम का जूस बन गया है |

9. अब हम आइसक्रीम के मोल्ड को ले लेंगे और दोनों जूसों को अच्छे से मिला लेंगे |

10. फिर उसे एक-एक करके मोल्ड में डाल देंगे |

11. और अब हम मोल्ड का ढक्कन लगा देंगे |

12. अगर आपके पास वह मोल्ड नहीं है तो आप पेपर वाले गिलास में भी आइसक्रीम बना सकते हैं इसके लिए मैंने दो कागज के गिलास लिए हैं |

For more yummy recipe:- [Click here]
13. अब हम दोनों गिलास में जूस को दूंगी |

14. आम वाले जूस में आप अगर आइसक्रीम का लकड़ी डालेंगे तो वह बीच में रह जाएगी लेकिन तरबूज के जूस में डालने पर वह साइड में चले जाएगी इसलिए हम उस में चम्मच बाद में डालेंगे |

15. अब हम सारे आइसक्रीम को फ्रीजर में रख देंगे और उसे पांच से 6 घंटे तक जमने के लिए छोड़ देंगे |

16. तरबूज का जूस 2 घंटे बाद थोड़ी गाड़ी हो गई है तो उसमें अब हम आइसक्रीम का चम्मच डाल देंगे और उसे वापस फ्रिज में रख देंगे |

17. 6 घंटे बाद हमारी आइसक्रीम बनकर तैयार हो गई होगी | अब हम सबसे पहले आपको पेपर वाली आइसक्रीम निकाल कर दिखाते हैं |

18. पेपर की आइसक्रीम को आप आसानी से पेपर को फाड़कर उसे निकाल सकते हैं |

19. और आप देख सकते हैं कि हमारी दोनों आइसक्रीम अच्छे से निकल गयी है और ये देखने में कितनी अच्छी देख रही है |

20. अब हम मोल्ड वाली आइसक्रीम को निकालते हैं उसके लिए हमें मोल्ड को 4 से 5 सेकंड के लिए पानी में रख देंगे (आप चाहे तो उसे धो भी सकते हैं) |

21. फिर उसे एक एक करके मोल्ड से बाहर निकाल सकते हैं |

22. और आप देख सकते हैं कि हमारी मोल्ड वाली आइसक्रीम भी कितनी अच्छी दिख रही है |

सावधानियां:-
- तरबूज का जूस बनाने के बाद उसे जानना जरूरी है क्योंकि उसके अंदर जो भी बीज और ऐसे होंगे वह बाहर निकल जाएंगे
- तरबूज का जूस बनाते टाइम का ध्यान रखें कि तरबूज का बीज टूटना नहीं चाहिए नहीं तो उसका टेस्ट बदल जाएगा
- आइसक्रीम में आप अपने हिसाब से चीनी डाल सकते हैं |
- आम को पिस्ते समय आप अपने हिसाब से उसमें चीनी और पानी का इस्तेमाल करें |
अगर आप मोल्ड खरीदना चाहते है तो आप यहाँ से आसानी से खरीद सकते है और आपको यहाँ पे अच्छा डिस्काउंट भी मिलती है | तो मोल्ड खरीदने के लिए 👉CLICK HERE.
तो कैसी लगी हमारी आज की रंग-बिरंगी आइसक्रीम बनाने की विधि मुंह में पानी आ गया ना !!! तो इस आइसक्रीम को आप घर पर जरूर बनाकर ट्राई करें इसमें कोई केमिकल नहीं है तो आप इसे जितना चाहे उतना खा सकते हैं | मुझे विश्वास है कि आपको यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा पसंद आई होगी | अगर आप ऐसी ही कोई और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और हम उससे अपने अगले पोस्ट के जरिए आपको बता देंगे |
YOU ALSO MAY LIKE:-
- 5 मिनट में आइसक्रीम बनाने का तरीका!!
- मलाई कुल्फी कैसे बनाते है?
- चोकोबार कुल्फी कैसे बनाते है?
- बटर स्कॉच आइसक्रीम कैसे बनाते है?
You may like this too:-





Based on 6 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
