आलू भुजिया कैसे बनाते है?
हम फ्री टाइम में अगर बैठे रहते है तो मन करता है कुछ न कुछ खाने का…. तो क्यों न आज हम कुछ नया और टेस्टी चीज बनाने के लिए कोशिस करे जिससे कि हमारा टाइम भी पास हो जाये और कुछ अच्छा खाने को बह मिल जाये | वैसे तो हम खरीद कर भी खा सकते है लेकिन अपना बनाया हुआ खाने की बात ही अलग होता है…. तो आज हम सीखेंगे कि आलू भुजिया कैसे बनाते है ? इसे आप स्टोर करके भी एक हप्ते तक रख सकते है और इसे बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है तो चलिए देखते है कि इसे बनाते कैसे है:-
सामग्री:
- बड़े आलू: 3 (उबले हुए)
- बेसन: 150 ग्राम
- मिर्च पाउडर:1/2 चम्मच
- हल्दी: 1/2चम्मच
- गरम मशाला: 1/2चम्मच
- खाने वाल रंग: 1/2छोटी चम्मच
- नमक
- तेल

आप पढ़ रहे है आलू भुजिया कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और बनाना चाहे तो ये भी बना सकती है #1 टोमेटो कैटचप कैसे बनाते है? #2.बॉम्बे चीज़ सैंडविच कैसे बनाये?
बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आलू को स्मैश कर ले | उसके बाद उसमे बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर और नमक डालकर उसमे मिलाएं |

2. आप पहले इसमें बिना पानी के ही मिलाये और बाद में अगर जरुरत हो तो थोड़ा सा पानी मिला दे | अगर आलू कम पड़े तो ही थोड़ा सा पानी की जरुरत पड़ती है (आपका लोई ढीला नहीं होना चाहिए)

3. और यहाँ पे हमारी लोई तैयार हो गयी है |इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लेंगे |

4. उसके बाद तोडा सा लेकर उसे हाथ के सहारे लम्बा कर ले और मशीन में भर ले |

5. अब गैस पे तेल रखे और उसे गरम कर ले और आंच का फ्लेम कम करके उसे डाले| (ये तुरंत ही पक जाती है अगर गैस तेज रहा तो ये जल जाएगी)

6. और यहाँ पे हमारी भुजिया छन कर तैयार है |
READ: पनीर चिली कैसे बनाते है?

7. अब उसे किसी कटोरे में रखे और उसे तोड़ ले | उसके बाद उसमे गरम मशाला पाउडर मिला दे |

और यहाँ पे हमारी आलू भुजिया तैयार हो गयी है |

अगर इसे आप चाहे तो कुछ दिनों के लिए से स्टोर करके भी रख सकते है |
तो ये थी आज की मेरी रेसिपी मुझे विस्वास है ये रेसिपी अच्छी लगी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |
You may Like Also:





Based on 25 Review(s)





![घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step With Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/chicken-tikka-youtube-barnalis-kitchen-2-218x150.jpg)
![लौकी के कोफ्ते कैसे बनाते है?Lauki Kofta Recipe In Hindi [Step by step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/fta-218x150.jpg)

![10 मिनट में बनाये राजस्थानी स्टाइल पापड़ की सब्जी!! Easy way to make Rajasthani style papad ki sabji in hindi [Step by step]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/10/papad-ki-sabji-16-218x150.png)



![[Step By Step with Photo] एक नए तरीके से क्रिस्पी गोलगप्पा पूरी रेसिपी || Crispy Golgappa recipe at home ||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/04/youtube-Photo-5-218x150.jpg)
![[Step By Step] मिक्स्ड आमलेट कैसे बनाते है? How to Make Frittata recipe in Hindi with Photo? ||Mixed Omelette||](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/07/Mixed-egg-omelette-8-218x150.png)






![[Step by atep Photo] Pani Poori recipe Step by Step with Photo – Golgappa recipe || पानी पूरी कैसे बनाते है? पानी पूरी कैसे बनाते है?](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/01/Recipesinhindi-Template-218x150.png)

![घर पर शेजवान सॉस कैसे बनाये? Homemade Schezwan Sauce recipe [Step By Step Photo]](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2020/02/Screenshot-36-218x150.png)









![[सबसे आसान] अंडे कि सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि Egg Curry recipe in Hindi? Step-By-Step Photo How to make egg curry egg ki sabji kaise banayen](http://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2017/02/How-to-make-egg-curry-egg-ki-sabji-kaise-banayen-100x70.jpg)
