आम के अचार कैसे बनाते है?
आम का अचार साउथ इंडिया की बहुत ही पसंदिता रेसिपी है | और साऊथ इंडिया ही क्यों इसेतो देश विदेशो के लोग भी बहुत पसंद करते है | इसे अगर हम चाहे तो १ साल तक भी स्टोर कर सकते है | इसे बनाने की भी बहुत सारी विधि होती है | लेकिन मैंने यहाँ पे बहुत ही आशान तरीके से बताया है | जिसे आप इसे 2-3 घंटे में भी बना सकते है | और इसे 15 दिनों तक स्टोर करके रख सकते है | आप सोच रहे होंगे की मैंने तो एक साल तक स्टोर करने की बात कही थी | तो जी हां, हम अचार को एक साल तक स्टोर करके रख तो सकते है लेकिन उसके लिए हमें थोड़ा सा ज्यादा तेल लगता है और उसे बनाने में थोड़ा सा टाइम भी लगता है |
इसे हम गर्मियों के दिनों में ज्यादातर बनाते है | इसको कच्चे आमों से बनाये जाता है | इसे बहुत लोग कैरी का अचार भी कहते है |तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाये जाता है और आम के अचार बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की जरुरत होगी | तो इसे बनाने के लिए हमें चाहिए….
सामग्री:-
- कच्चा आम/ कैरी(raw mango): 1 (100 ग्राम)
- पानी(water): 2 कप
- नमक(Salt): 1/4 कप
- मेथी(fungreek): 1/4 टेबल स्पून
- जीरा(Cumin): 3 चम्मच
- राई(Mustard seed): 8 चम्मच
- हींग(asafoetida): 1/4 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर(turmeric powder): 1/2 टेबल स्पून
- तेल(Oil): 50 ग्राम
- सुखी मिर्च(Red chilli ):20-25
आप पढ़ रहे है कि आम के अचार कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये पढ़ सकते है #1. पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है?and #2.पनीर पकोड़ा कैसे बनाते है? बना सकती है |
बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले आम के छोटे छोटे टुकड़े काट ले |
2. फिर गैस पे पैन रखे और उसमे पानी को डाल दे |
READ:ठंडाई कैसे बनाते है? How to Make Thandai Recipe in Hindi? Step-By-Step Photo
3. फिर उसमे नमक डाल दे और पानी को 2 मिनट तक गरम को करे |
4. फिर पानी को आम के टुकड़ो में डाल दे और आम को आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दे |
5. तब तक मशालों को तैयार कर लेंगे | उसके लिए जीरा और मेथी को पैन में धीमी आंच पे थोड़ा सा भूनेंगे |
6. फिर उसे निकल के और अब राई को डाले और उसे भी गरम करे फिर उसमे हींग डाल दे और थोड़ी देर भुनाने के बाद उसे निकाल ले |
7. उसके बाद सारे भुने हुए मशालों को जार में रखे और ऊपर से उसमे थोड़ा सा उसमे हल्दी डालकर उसे पीस ले |
8. यहाँ पे हमारी पाउडर तैयार है |
9. अब फिर से वही पैन गैस पे रखे और उसमे घी डाले |
10. फिर 20-25 लाल मिर्च या शिमला मिर्च को डाल दे और उसे धीमी आंच पे भुने |
11. फिर उसका भी पाउडर बना ले |
12. और अब सारे मशालों को आम के टुकड़े में डाल दे |
13. और अब उसे अच्छी तरह से मिलाये और फिर उसे 2-3 घंटे के लिए छोड़ दे ताकि वो अच्छे में मिलकर सेट हो जाए |
14. और यहाँ पे हमारी आम आम का अचार बनकर तैयार है |उसे आप किसी भी टाइम खा सकते है, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में |
सुझाव:-
- आम के ज्यादा बड़े टुकड़े ना काटे |
- अगर आम ज्यादा खट्टा नहीं है तो नमक थोड़ा कम डाले |
- सभी मशालों को एकदम धीमी आंच पे भूनें |
- मशाला को डालने के बाद उसे थोड़ी देर तक धूप में रख दे |
तो ये थी हमारी आज की रेसिपी!! मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास तो इस रेसिपी से जुड़ी कोई डाउट है तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करुँगी कि आपके डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूंगी |
You Also May Like:-
- समोसा कैसे बनाते है?
- पनीर ब्रेड रोल कैसे बनाते है?
- टमाटर की चटनी कैसे बनाते है?
- नाचो चिप्स के साथ पनीर का सॉस कैसे बनाये?
![recipe image](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2018/03/mango-pickle-recipe-1-1.jpeg)
![1star](http://recipesinhindi.net/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://recipesinhindi.net/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://recipesinhindi.net/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://recipesinhindi.net/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://recipesinhindi.net/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)