मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo

कद्दू की चटपटी सब्जी रेसिपी

आज हम आपके लिए कद्दू की सब्जी रेसिपी लाये हैं | कुछ लोग खाने के लिए पसंद नहीं करते हैं | लेकिन आप इस तरह से कद्दू की सब्जी बनाएंगे तो आपको खाने में बहुत स्वाद मिलेगी | इसे पेठे की सब्जी के नाम से भी जाना जाता है | ये रेसिपी बिहार और उत्तर प्रदेश की फेमश रेसिपी है | ये रेसिपी बहुत कम से कम समय में बन कर तैयार हो जाता है…

तो चलिए देखते हैं कि इसे बनाने के लिए हमें किन – किन चींजो की जरुरत है…..

सामग्री(Ingredients):-

  • कद्दू(pumpkin) – 250 ग्राम
  • तेल(oil) – 4-5 चम्मच
  • तेजपत्ता(bay leaf) – 1 पीस
  • लौंग(cloves) – 4 पीस
  • काली मिर्च(black pepper) – 4 पीस
  • दालचीनी(Cinnamon) – 1 पीस
  • हींग( Asafoetida)- 1 चुटकी
  • जीरा(Cumin seeds) – 1 चम्मच
  • अदरक(Ginger chopped) – 1 पीस
  • हरी मिर्च(green chili chopped) – 2 पीस
  • हल्दी पाउडर(Turmeric Powder) – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder)- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर(Coriander Powder) – 2 चम्मच
  • गरम मसाला(Garam Masala)  – 1 चम्मच
  • नमक स्वादअनुसार(salt to taste)
  • आमचूर पाउडर(Mango powder) -1 चम्मच
  • मीठा(sweet) – 2 बड़े चम्मच
  • मेथी पत्ता(Fenugreek leaf)
  • धनिया पत्ता(Coriander leaves)

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 1

कद्दू की सब्जी बनाने की विधि | 

  1. सबसे पहले तेल गरम कर के तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, हींग, जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर 10-20 सेकेण्ड तक पकाएं |

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 3

2. उसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें|

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 5

3. फिर उसमे कुकर में कद्दू डालकर मिला लें|

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 7

4. उसके बाद उसमे नमक और आमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें|

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 9

5. फिर उसमे 1/4 कप पानी डाल कर मिला लें|

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 11

6. उसके बाद कुकर को ढक कर 5 सिटी लगने तक छोड़ दें |

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 13

7. फिर 5 सिटी लगने के बाद कद्दू को चम्मच के सहारे मैश कर दें और उसमे क्रश कर के मेथी पत्ता डाल दें |

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 15

8. फिर उसमे मीठा डालकर अच्छे से मिला लें|

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 17

9. उसके बाद उसमे धनिया पत्ता दाल कर अच्छे से मिला लें और कटोरे में निकाल दें |

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 19

10.और हमारी कद्दू रेसिपी बन कर तैयार है

मिनटों में बनाइए कद्दू की चटपटी सब्जी | Kaddu ki sabji recipe with step by step photo Step 21

सुझाव:-

  1. कद्दू को काटकर छीलकर अच्छे से धो लें|
  2. जब मसाला को भुने तब गैस बंद कर के भुने |
  3. आप चाहे तो मीठा नहीं भी डाल सकती है |

मुझे विश्वास है कि ये रेसिपी आपको पसंद आई हो अगर आपको कोई भी रेसिपी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें| हम जल्द से जल्द अगले पोस्ट में बता देंगे |

photo cradit: Tarala ji

You May Like These:-

  1. लौकी की सब्जी बनाने की नई विधि इन हिंदी
  2. मटर मशरूम सब्जी बनाने कि नई दूसरी विधि! 
  3. गोभी और आलू की सब्जी कैसे बनाते है? 
  4. 21 सब्जी रेसिपी ऑफिस लंच बॉक्स के लिए 
Summary
recipe image
Recipe Name
kaddu ki sabji
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
1.51star1stargraygraygray Based on 4 Review(s)