मैगी पालक मोमोज कैसे बनाये |
मोमोज़ ज्यादातर सभी जगह के लोग पसन्द करते हैं, मोमोज़ कई तरह के बनाए जाते हैं | जैसे मोमोज़ वेज भी बनाए जाते हैं और नॉनवेज भी, मोमोज़ आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद हैं। इन मोमोज़ में आप अपने पसंद की सामग्री भरकर भाप में पका सकते हैं। अगर आप चाहें, तो इनमें चिकेन, सब्जियां, सोया, पनीर और ढेर सारे मसाले भरकर भी पका सकते हैं| मोमोज़ के साथ खासतौर पर तीखी लाल चटनी या सॉस के साथ सर्व किया जाता हैं…
तो चलिए देखते हैं कि चिकेन बनाने के लिए हमें किन -किन चीजों की जरुरत है……
सामग्री:-
- पालक(Spinach)- 100 ग्राम
- मैदा(Flour)- 1 कप
- नमक(salt)- स्वाद अनुसार
- तेल(oil)- 1/2 चम्मच
- नूडल्स(Noodles)- 1 पैकेट
- पत्ता गोभी(Cabbage Grateful chopped)- 1/2 कप
- पनीर(cottage cheese)- 1 पीस
- काली मिर्च पाउडर(freshly ground black pepper)- 1
बनाने की विधि |
- सबसे पहले पालक को अच्छे से धो कर रख लें |
2. उसके बाद जूस निकालने वाले मशीन में थोड़ा पानी डाल कर पीस कर छान लें |
3. फिर उसमे मैदा, नमक और तेल डाल कर गूँथ लें | फिर उसको ढक कर छोड़ दें |
मैग्गी बनाने के लिए :-
उसके बाद गैस को ऑन कर एक पैन में 1 कप पानी गरम कर के उसमे मैग्गी और मैग्गी मसाला को डाल दें
फिर 3 मिनट तक पका कर एक कटोरा में निकाल दें | ठंडा होने के लिए छोड़ दें |
उसके बाद दूसरे कटोरे में पत्ता गोभी, पनीर और काली मिर्च पाउडर डाल कर मिला लें फिर उसमे मैगी को डाल कर अच्छे से मिला लें |
फिर गूँथे हुए आटे को लोई बना लें |
उसके बाद लोई को बेल कर एक छोटे कटोरे से गोल काट लें |
फिर उसमे मैगी को भर दें |
उसके बाद उसको चुटकी से बंद कर दें |
ऐसे ही सारे मोमोस में मैगी को भर कर बंद कर दें |
फिर एक कुकर में पानी गरम कर के मोमोस वाली प्लेट रख दें |
उसके बाद उसको ढक कर 12 मिनट के लिए छोड़ दें | भाप पे पकने के लिए |
टाइम पुरे हो जाने के बाद उसे बाहर निकाल दे |
और हमारी मैगी मोमोज पालक बन कर तैयार है |
सुझाव:-
You May Like These:-
- चिकन मोमोज कैसे बनाते है?
- 2021 के चिकन शवरमा बनाने की सबसे आसान विधि!!
- मैगी वेजिटेबल सूप कैसे बनाते है?
- एग नूडल्स कैसे बनाते है?
