2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo]

2 आसान स्वादिष्ट, चटपटा, तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी बनाने की विधियाँ!

पानी पूरी तो सबका फेबरेट होता है… अगर आप बाहर गए हैं और आपको भूख लगी है तो पानी पूरी उस टाइम बहुत हीं मदद करता है आपके भूख को मिटाने में | इसको खाने से पेट तो नहीं भरता लेकिन आपके भूख को जरूर ख़त्म  कर देता है…

लेकिन अगर आप घर पे हैं और आपको पानी पूरी खाना है तो क्या करे? इसके लिए भी मेरे पास उपाय है आज मैं आपके घर में आसान तकीके से पानी पूरी के लिए पानी बनेंगी, खट्टी पानी और मीठी पानी | इसे बनाना ज्यादा मुश्किल होता है | इसे बनाने में थोड़ा सा टाइम लगता है | लेकिन ये मार्केट से ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि इसमे आप आपके पसंद से खट्टा मीठा और तीखा कर सकते हैं | तो चलिए देखते है कि पानी पूरी के लिए पानी कैसे बनाया जाता है…

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए….

सामग्री:-

  • इमली(tamarind): 100 ग्राम
  • जीरा(Cumin seeds): 1 चम्मच
  • सौंफ(Fennel seeds): 1 चम्मच
  • काली मिर्च(Black paper): 1 चम्मच
  • धनिया पत्ता(Coriander leaf): 1/2 कप
  • पुदीना पत्ता(Mint leaf):1/2 कप
  • हरी मिर्च(Green chilli): 2
  • अदरक(Ginger): 1/2 इंच
  • मिर्च पाउडर(chili powder): 1/2 चम्मच
  • गरम मशाला(Garam mashala): 1/2 चम्मच
  • नमक चम्मच(salt): 1/2 चम्मच(स्वाद अनुशार )
  • बूंदी(Bundi)
  • गुड़(Jaggery): 100 ग्राम
  • काला नमक(rock salt):  1/2 चम्मच(स्वाद अनुशार )
  • लाल रंग(Red food color): 1 चुटकी
  • तरबूज बीज(watermelon seeds): 1/2 चम्मच
  • अदरक पाउडर(Sauth): 1/2 चम्मच

अगर आप घर पर पानी पूरी का पूरी बनाना चाहते है तो पानी पूरी के लिए क्रिस्पी पूरी कैसे बनाये?

आप पढ़ रहे है 2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी की आसान विधियाँ! अगर आपको पानी और पूरी दोनों की रेसिपी चाहिए तो आप ये पढ़ सकते है:- सबसे आसान तरीके से पानी पूरी कैसे बनाते है?

पानी पूरी के लिए पानी बनाने की विधि:-

पानी बनाने के 15मिनट पहले ही थोड़ा पानी गरम कर के उसमे इमली को डाल कर ढक दे ताकि पानी बनाने के टाइम तक वो फूल जाये |

I. सबसे पहले जीरा को भून ले |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 73

II. और उसे दरदरा पीस या कूट ले |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 75

III. फिर  सौंफ और काली मिर्च को भी भून लें  |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 77

READ:-स्पंज रसगुल्ले कैसे बनाते है? How to make Bengali Rasgulla Recipe in Hindi? Step by step photo

IV. उसे उसे  दरदरा पीस कर अलग निकाल लें |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 79

V. इमली को हमने पहले ही फूलने के लिए रख दिया था तो अब इसे स्मैश कर लें और छान लें ताकि उसमे जो बीज है वो निकल जाये |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 81

इन सारी चीजों को हम गोलगप्पे के दोनों पानी में इस्तेमाल करेंगे, तो चलिए अबसे पहले हम हरी वाली तीखा पानी बना लेते हैं |

  1. यहाँ पे मैं धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, हरी मिर्च और अदरक को लेकर पीस लुंगी |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 83

2. फिर उसमे एक गिलास पानी डाल दे और उसे छान ले |(आप नहीं भी छानेंगे तो चलेगा)

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 85

3. फिर इसमें लगभग 25 ग्राम इमली का पानी डाल दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 87

4. फिर उसमे 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च और 1/2 चम्मच नमक(स्वादानुसार)   डालकर मिला दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 89

5. फिर उसमे थोड़ा सा बूंदी डाल दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 91

6. हमारी हरा पानी उर्फ़ तीखा पानी बनकर तैयार है और आप देख सकते हैं ये गाढ़ी और अच्छी दिख रही है |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 93

तो चलिए अब हम मीठा पानी बनाते हैं ….

  1. अब जो भी इमली का पानी बचा है इसे एक पतीले में ले ले और उसमे गुड़(Jaggery) को डाल दे और उसे धीमी आंच पे पिघलाए |फिर गैस को बंद कर दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 95

2. पानी ठंढा होने के बाद उसे किसी कटोरे में निकाल ले और उसमे बचे हुए जीरा पाउडर और सौंफ पाउडर को डाल दे | फिर उसमे काला नमक को डाल दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 97

3. फिर उसमे तरबूज के बीज और लाल रंग को डाल दे और मिला दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 99

4. फिर उसमे अदरक पाउडर(सौंठ) डाल दे और मिला दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 101

5. फिर थोड़ा सा बूंदी डाल दे |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 103

6. और हमारी मीठा पानी भी बनकर तैयार हो गयी है |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 105

और हमारी दोनों तीखी और मीठी पानी बनकर तैयार हो गयी है |

2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधि || 2 easy way to make pani for golgappa in Hindi [Step By Step Photo] Step 107

इन दोनों पानियों को बनाने में हमें 25 मिनट लगा है | तो इसे घर पे जरूर बनाये और हमें बताये कि आपकी पानी कैसी बनी |

सुझाव:-

  • आप तीखी पानी में अपने हिसाब से मशाला कम या ज्यादा कर सकते हैं |
  • मीठा पानी पे थोड़ा सा लाल रंग डालने से उसका रंग बदल जाता है और वो देखने में अच्छा लगता है |
  • मीठा पानी में तरबूज का बीज और लाल रंग ऑप्शनल है | अगर आपको नहीं पसंद है तो नहीं डाले |

तो ये थी हमारी आज की खट्टी- मीठी और चटपटा रेसिपी !अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |

Photo credit goes to Soniya ji.

You may like also :-

  1. धनिये की चटनी कैसे बनाते है?
  2. इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते है? 
  3. पाव भाजी कैसे बनाते है? 
  4. वेज कटलेट कैसे बनाते है

You Must read:- छोले भटूरे बनाने की विधि !! How to make chole-Bhature in Hindi? Step-By-Step Photo

Summary
recipe image
Recipe Name
2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधियाँ!
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
41star1star1star1stargray Based on 11 Review(s)
REVIEW OVERVIEW
2 आसान स्वादिष्ट चटपटा तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी आसानी विधियाँ!
easy-way-to-make-pani-for-golgappa2 आसान स्वादिष्ट, चटपटा, तीखा और मीठा गोलगप्पे का पानी बनाने की विधियाँ! पानी पूरी तो सबका फेबरेट होता है... अगर आप बाहर गए हैं और आपको भूख लगी है तो पानी पूरी उस टाइम बहुत हीं मदद करता है आपके भूख को मिटाने...